मुजफ्फरनगर में 50 पुलिसकर्मी एक साथ लाइनहाजिर
मुजफ्फर नगर, मई 15 -- मुजफ्फरनगर एसएसपी मुजफ्फरनगर ने जनपद के सभी थानों में तैनात कुल 50 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। कुछ पुलिसकर्मियों को शिकायत पर और कुछ पुलिसकर्मियों को अन्य कारणों से लाइन हाजिर किया गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से अन्य पुलिसकर्मियों को थानों पर तैनात किया जाएगा। बड़े स्तर पर कार्रवाई होने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जनपद के सभी थानों की सीओ से पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट मांगी थी। प्रत्येक सर्किल के सीओ ने अपने अपने थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर रिपोर्ट एसएसपी को दी थी। बुधवार देर रात जनपद के सभी थानों से 50 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 चौकी-थाना प्रभारियों को हुआ तबादला, देखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.