मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- शहर में इन दिनेां ठंड का आलम यह है कि तीन दिन तक मौसम खराब रहने के कारण सूरज भी बादलों में ओट में छिपा रहा और शीतलहर के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। सोमवार को सुबह सवेरे अत्यधिक कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को फिर से परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर को मौसम साफ होने के साथ धूप खिली और लोगों ने तीन दिन की ठंड के असर को धूप में बैठकर कम किया। मंगलवार की सुबह फिर कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया और ठंड ने लोगों को घरों में ही दुबकने को मजबूर कर दिया। कोहरे के कारण लोगों को शहर की सड़कों पर निकलना भी दूभर हो गया। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलते समय कुछ दूरी का भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। हाईवे पर बड़े वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दिन में 12 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.