मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरनगर शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने जन सुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। महिला आयोग की अध्यक्ष ने डीएम और एसएसपी से तेरे मेरे सपने ( प्री- मैरिटल काउंसलिंग सेंटर) खोलने का आह्वान किया है।विकास भवन सभागार में अध्यक्ष ने महिला जनसुनवाई की। राष्ट्रीय महिला आयोग में पंजीकृत 48 प्रकरणों व अन्य उपस्थित प्रकरणों में जनसुनवाई कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उक्त प्रकरणों मे संबंधित अधिकारियों को अनुपालन आख्या आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महिला जनसुनवाई हेतु उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं को भारत सरकार एवं उप्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.