मुजफ्फरनगर में दर्जी की दरिंदगी; दुकान बंदकर बच्ची से रेप, पुलिस ने ताला तोड़कर दबोचा
हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 13 -- मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के एक गांव में एक दर्जी ने अपनी दुकान में बंद कर 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर आपत्तिजनक स्थिति में आरोपी दर्जी को दबोच लिया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।दुकान बंद करके दर्जी ने रेप किया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को उसे पता चला कि गांव में दर्जी ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को अपनी दुकान में बंद कर रखा है। वह दुकान पर पहुंचा तो शटर बंद था और बाहर से ताला लगा हुआ था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.