शामली, फरवरी 16 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में सोमवार को जनपद शामली एवं मुजफ्फरनगर की जनपद स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दोनों जनपदों के सभी विकास क्षेत्रों से अपनी-अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जनपद शामली से कक्षा 5 की छात्रा सिदरा, प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 करोदा हाथी, ब्लॉक शामली ने प्राथमिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद शामली में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिदरा की सफलता से विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर कक्षा अध्यापक अमित मित्तल ने छात्रा एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। कार्यक्रम का सफल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.