मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों का तांडव; जीप की साइड लगने पर भड़के, गाड़ी को चकनाचूर किया
हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 16 -- मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ियों और एक प्राइवेट जीप के बीच मामूली टक्कर के बाद पुरकाजी क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना से नाराज कांवड़ियों ने जीप में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कांवड़ियों को शांत कराया और उनकी यात्रा सुचारु रूप से आगे बढ़वाई।जानकारी के अनुसार नोएडा निवासी नितिन, नवीन और प्रिंस हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। जब वे पुरकाजी के लक्सर चौराहे से गुजर रहे थे, तभी एक प्राइवेट जीप की साइड उनकी कांवड़ से टकरा गई।जीप की साइड लगने पर भड़के कांवड़िए, गाड़ी तोड़ी टक्कर के बाद कांवड़िए आक्रोशित हो गए और विरोध जताते हुए जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान मौके पर कुछ समय के लिए अफरातफरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.