मुजफ्फर नगर, मार्च 14 -- मुजफ्फरनगर।जनपद मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल जैसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की विशेष टीमें भी सक्रिय रहीं। इसके अलावा कई स्थानों पर मोबाइल टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जाती रही। परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई, जबकि प्रत्येक केंद्र पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.