बिजनौर, अप्रैल 12 -- बिजनौर। मुजफ्फरनगर में आज लगने वाले वृहद रोजगार मेले में बिजनौर के 1200 अभ्यर्थी शामिल होंगे। करीब 200 प्रतिष्ठित कम्पनी युवाओं को रोजगार देंगी। रोजगार मेले का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे। अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में आज 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि इस मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मेले में 200 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर 25000 युवाओं को उनकी योग्यता एवं इच्छा के अनुसार रोजगार दिलाएंगे। मेले के शुभारंभ के समय व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग ...