मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा में इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे देखने और सेल्फी लेने के लिए श्रद्धालुओं व राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे दिल्ली के फलौदा निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर भोलेनाथ के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त करने के लिए मैक्लॉरेन कार की यह भव्य डमी प्रतिकृति कांवड़ को करीब 7 से 8 लाख रुपये की लागत में तैयार किया गया है।डिजाइनिंग यह भी पढ़ें- शामली में बढ़ी कांवड़ियों की रौनक, शिवभक्तों से शिवमय हुआ शहर से लेकर फिनिशिंग तक, इस कांवड़ को बिल्कुल असली लग्जरी स्पोर्ट्स ...