मुजफ्फर नगर, जून 6 -- मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर नगर पालिका से जुड़े ठेकेदारों ने अपनी यूनियन का पुनर्गठन करते हुए इंद्र माथुर को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना। पिछले दो वर्षों से निष्क्रिय चल रही इस यूनियन को ठेकेदारों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से दोबारा सक्रिय किया। अध्यक्ष बनने के बाद इंद्र माथुर ने उन्होंने बताया कि नगर पालिका में करीब 150 पंजीकृत ठेकेदार हैं। भविष्य में यदि किसी भी ठेकेदार को कार्यस्थल या वार्ड स्तर पर कामकाज में कोई परेशानी आती है तो यूनियन सामूहिक रूप से एकजुट होकर समाधान का प्रयास करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...