मुजफ्फरनगर, फरवरी 7 -- यूपी के मुजफ्फरनगर वर्ष 2013 में हुए दंगे के दौरान गांव मोहम्मदपुर रायसिंह में हत्या, आगजनी, तोड़फोड़ व लूट के मामले में 23 आरोपियों को एडीजे कोर्ट नंबर चार ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। भौराकलां पुलिस ने इस मामले में 27 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। इनमें से चार आरोपियों की मौत हो गई थी। जनपद में सात सितम्बर 2013 को सांप्रदायिक दंगा हुआ था। इसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। आठ सितंबर को भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रायसिंह में भीड़ ने धार्मिक नारेबाजी करते हुए दूसरे वर्ग के लोगों के घरों पर हमला बोल दिया था। भीड़ ने गांव के कई घरों में तोड़फोड़ व लूटपाट कर उनको आग के हवाले कर दिया था। बवाल के दौरान भीड़ ने गांव के रहीसुद्दीन की हत्या कर दी थी। इस मामले में हत्या का पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.