मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी बनाने पर मंत्री ने जताया आभार
लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी बनाने के कैबिनेट के फैसले का व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 58 नगर पालिका परिषदों को स्मार्ट सिटी बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें मुफ्फरनगर भी शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी योजना का लाभ दिलाने की मांग की थी जो पूरी हो गई। अब जल निकासी, यातायात प्रबंधन, सफाई, पानी की आपूर्ति, भवन निर्माण व सड़कों का निर्माण आदि में सुधार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.