मुजफ्फरनगर के गुड़ को मिला जीआई टैग, अब विश्व बाजार में बनेगी अलग पहचान
मुजफ्फर नगर, जून 2 -- एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत चयनित उत्पाद गुड़ को अब भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग मिल गया है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जीआई टैग मिलने के बाद मुजफ्फरनगर का गुड़ अपनी विशिष्ट पहचान के साथ राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नई पहचान बनाएगा। जिला उद्योग के सहायक उपायुक्त आशीष कुमार का कहना है कि जीआई टैग एक विशेष प्रकार की मान्यता है, जो किसी उत्पाद को उसके भौगोलिक क्षेत्र और विशिष्ट गुणवत्ता के आधार पर प्रदान की जाती है। इससे उस उत्पाद की पहचान पूरी दुनिया में स्थापित होती है तथा संबंधित क्षेत्र के उत्पादकों को सामूहिक रूप से उसके उत्पादन और ब्रांडिंग का विशेष अधिकार प्राप्त होता है। नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक) के सहयोग से उत्तर प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.