मुजफ्फर नगर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरनगर। तहसील बुढाना के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी श्रीकांत शर्मा की पुत्री प्रगति ने 2-8 अगस्त तक देहरादून में आयोजित 24वीं उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में 25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल यूथ महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव गढी नौआबाद एवं जनपद का नाम रोशन किया है। प्रगति ने 300 में से 275 अंक के शानदार स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन सटीकता, संयम और निरंतरता का प्रदर्शन किया। उनकी यह उपलब्धि प्रतिस्पर्धी शूटिंग में उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है। प्रगति के बाबा राजकुमार शर्मा सिसौली के डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...