मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरनगर का एक बार फिर से सीमा विस्तार होगा। बढ़ती आबादी एवं एनसीआर क्षेत्र होने की वजह से सीमा विस्तार का कदम उठाया गया है। मुजफ्फरनगर महायोजना के तहत जानसठ रोड, दिल्ली रोड, रूडकी रोड, सहारनपुर रोड व शामली रोड पर सीमा विस्तार किये जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में एटूजेड रोड पर उपलब्ध चौडाई के अनुसार चौडीकरण किये जाने के प्रस्ताव के साथ-साथ शामली महायोजना के 52 ग्रामों को सम्मिलित करते हुए जीआईएस. बेस्ड महायोजना तैयार किये जाने के प्रस्ताव पर बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। शामली विकास प्राधिकरण अलग गठित करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की 59वीं बोर्ड बैठक विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष /मंडलायुक्त सहारनपुर की डा. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में मंडलायुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.