बरेली, मार्च 19 -- बरेली। जंक्शन जीआरपी ने चेकिंग के दौरान चार नंबर प्लेटफार्म से मुजफ्फरनगर के चोर मौफीक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास गहनें भी बरामद किये गये हैं। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने बताया, मुजफ्फरनगर के रामराज जिला गांव पट्टी इब्राहिमपुर निवासी मौफीद उर्फ बावला को गिरफ्तार किया गया। जब त्रिनेत्र एप पर मौफीद का फोटो अपलोड किया तो कई मुकदमें दर्ज पाये गये। उसकी तलाशी में एक मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी, टॉप्स आदि चार तरह की ज्वैलरी मिली। जो ट्रेन में चोरी की गई थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.