मुजफ्फर नगर, मार्च 2 -- मुजफ्फरनगर। जनपदभर में होली पर्व पर महिलाओं ने बच्चों के साथ होलिका स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर परिवार और बच्चों की दीर्घायु व खुशहाली की प्रार्थना की। जनपदभर में 1215 स्थानों पर होलिका सजाई गई है। सोमवार को शहर में अनेक स्थानों पर विशाल होली बनाई गई। प्रात:काल से शहर के शामली रोड स्थित गर्बी स्कूल, गऊशाला मोहल्ला, हनुमान चौक, सर्राफा बाजार, शिवचौक, टाउन हाल रोड बालाजी चौक, कृष्णापुरी, रामपुरी, आदर्श कालोनी, साकेत कालोनी, प्रेमपुरी, भारत माता चौक, नई मंडी, गांधी कालोनी, इंदिरा कालोनी, कूकडा चौक, एटूजेड कालोनी, भोपा रोड समेत देहात क्षेत्र के गांव में अनेक स्थानों पर सजाई गई होलिका पर पहुंचकर महिलाओं ने पूजा अर्चना की। महिलाओं और बच्चों की काफी भीड़ जगह-जगह होलिका स्थल पर देखने को मिली। होली पूजन के बाद महिलाओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.