मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- मुजफ्फरनगर। भारतीय नदी परिषद के संस्थापक रमनकांत त्यागी के नेतृत्व में निकाली जा रही हिंडन शोध यात्रा मंगलवार को बुढ़ाना क्षेत्र के गांव उकावली व नगवा में पहुंची। जहां टीम ने ग्रामीणों को हिंडन नदी की स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। रमनकांत त्यागी ने कहा कि दशकों पहले जिस नदी में मोती जैसा चमकदार पानी आता था अब उसमें फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी और कस्बों व देहात का सीवेज भी मिलकर प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा है। इससे नदी का पानी काला और बदबूदार हो गया है। उन्होंने ग्रामीणों से नदी के किनारे पौधरोपण करने की भी अपील की। उसके बाद टीम जनपद बागपत के लिए रवाना हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.