मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरनगर। थाना फुगाना क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सुनील पुत्र महिपाल, अमित, शिवानी निवासी गांव खेड़ा हटाना, इद्रेश और अवि निवासी गांव भौराकलां शुक्रवार देर रात हाईवे से जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही ट्रैक्टर के भी दो टुकड़े हो गए। हादसे में कार में सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। घायलों को बुढ़ाना सीएचसी में पहुंचाया गया जहां कार चालक सुनील को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.