मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- शाहपुर। क्षेत्र के गांव हरसौली के जंगल में शुक्रवार देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने का प्रयास करने लगी किंतु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस दौरान पुलिस ने युवक के शव के पास से शराब की बोतलें भी बरामद की। युवक के चेहरे पर किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और शव की शिनाख्त करने में जुट गई है। यह भी पढ़ें- जहानाबाद में लापता युवक की हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब; 9 घंटे तक चला भारी बवाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...