मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- शहर के सर्राफा बाजार में बुधवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक सर्राफा व्यापारी के बेटे को पुलिस द्वारा उठाए जाने के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। घटना के विरोध में सैकड़ों सर्राफा कारोबारियों ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने बिना स्पष्ट कारण बताए तुषार वर्मा व वंश वर्मा को हिरासत में लिया है, जो कि सरासर उत्पीड़न है। इस घटना से नाराज सराफा व्यापारियों ने सुबह करीब 9 बजे से ही बाजार बंद कर दिया, जिससे पूरे दिन कारोबार प्रभावित रहा। आम दिनों में जहां सराफा बाजार में लाखों रुपये का लेन-देन होता है, वहीं बंद के चलते कारोबार पूरी तरह ठप रहा। धरने पर बैठे व्यापारियों का कहना है कि जब तक युवक को रिहा नहीं किया ...