मुजफ्फरनगर : रोहन हत्याकांड के खुलासे पर उठे सवाल, मंत्री-एसएसपी से मिले ग्रामीण
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरनगर। ग्राम हरेटी के प्रधान पुत्र रोहन हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एसएसपी संजय कुमार वर्मा के साथ मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता की। घंटों चली बातचीत में रोहन के परिजनों ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई और खुलासे पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी ने हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग रखी। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का कहना था कि हत्याकांड के संबंध में पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर उनके मन में कई सवाल हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक घटना का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक के दौरान एसएसपी ने पुलिस की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.