मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 30 -- शाहपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, खोखे बरामद किए हैं। पुलिस टीम रजवाहा पुलिया धनायन रोड से ग्राम सोरम जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया पर तो भागने के दौरान उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा, 02 खोखे और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी ने अपना नाम शहजाद पुत्र खलील उर्फ जमील निवासी ग्राम शेखपुर खिचरा हापुड़ बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.