मुजफ्फरनगर : मुठभेड़ में वांछित आरोपी घायल, चोरी का जस्ता बरामद
मुजफ्फर नगर, जून 6 -- शाहपुर। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक शातिर चोर एवं वांछित अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर चोरी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी का जस्ता तथा एक बाइक बरामद की गई है। थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक अनिकेत धारीवाल की टीम ने वांछित अपराधी इमरान उर्फ केला पुत्र सलाऊद्दीन निवासी शौकीन गार्डन, लिसाड़ी गेट मेरठ को ग्राम बजधाड़ा रजवाहे की पटरी मंसूरपुर मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना शाहपुर में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। आरोप है कि पूर्व में आरोपी एवं उसके साथियों ने कुटबा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.