मुजफ्फर नगर, जून 13 -- बड़ौत में दो व्यापारियों की हत्या से वैश्य समाज में आक्रोश व्याप्त है। वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर पीड़ित परिवार के लिए न्याय व सुरक्षा की मांग की है संयुक्त वैश्य मोर्चा मुजफ्फरनगर के कृष्ण गोपाल मित्तल की अध्यक्षता एवं मुख्य संयोजक शलभ गुप्ता, मुख्य संयोजक, सुनील तायल के नेतृत्व में ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। बड़ौत में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी मांगी गयी और न देने पर दिनदहाड़े व्यापारी पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। आज बड़ौत का हर व्यापारी चाहे वह किसी भी समाज का हो गमगीन व भयभीत है। यह भी पढ़ें- बिलासपुर में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हत्यारोपियों के घरों पर बुलड़ोजर की कार्रवाई और पीड़ित परिव...