मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी देशराज निवासी 24 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। शुक्रवार शाम गढ़ी देशराज निवासी आयुष पुत्र नीरज अपने कमरे में सोने के लिए गया था। शनिवार सुबह तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन आयुष ने कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो आयुष का शव कमरे में पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.