मुजफ्फरनगर : प्रधान के बेटे की हत्या में मुठभेड़ के बाद जीजा-साले गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरनगर पुरकाजी पुलिस ने हरेठी गांव के प्रधान के बेटे रोहन की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रोहन की बाइक, स्मार्ट वॉच, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कार व दो तमंचे बरामद किए हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि कार से रोहन को टक्कर मारने के बाद पहचान न खुल जाए इसके चलते बेहोशी की हालत में रोहन की मुंह दबाकर हत्या कर दी। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है。
पुलिस की प्रेसवार्ता पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह हरेठी गांव के जंगल में ग्राम प्रधान विवेक राठी के 18 वर्षीय बेटे रोहन राठी का शव खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.