मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को नवरात्र प्रारम्भ हो गए हैं। नवरात्र के प्रथम दिन मां भवानी शैलपुत्री की आराधना की गई। शैलपुत्री देवी का प्रथम स्वरूप है। शैलपुत्री देवी प्रकृति की देवी है। राजा हिमालय की पुत्री होने के कारण ही देवी का नाम शैलपुत्री पड़ा। नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के उपासकों ने घरों में दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की तथा मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। सोमवार को नवरात्र प्रारम्भ होने पर मां दुर्गा के उपासकों ने घरों में विधि-विधानपूर्वक घटस्थापना की। इस अवसर पर मां दुर्गा की उपासना व शप्तशती दुर्गा के पाठ का गुणगान किया तथा घी का भोग व अनार भेंट स्वरूप चढ़ाया। दुर्गा के उपासकों महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने शहर के गांधी कालोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर, लक्ष्मी नारायण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.