मुजफ्फरनगर : तेज बारिश से गर्मी में मिली राहत
मुजफ्फर नगर, जून 11 -- मुजफ्फरनगर। बुधवार की देर रात्रि व गुरुवार की अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। देखते ही देखते आंधी तूफान के साथ बारिश झमाझम होने लगी और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी। देर रात्रि आसमान में बादल भी गरजते रहे। तेज झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं शहर के निचले इलाकों के साथ कई स्थानों पर पानी भी भर गया। आंधी तूफान वह तेज झमाझम बारिश के कारण शहर में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। अल सुबह करीब 5:00 बजे बारिश के साथ ओले भी पड़े। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर : तेज बारिश से गर्मी में मिली राहत प्रशासन ने तेज आंधी तूफान के साथ हवा चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश लगातार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.