मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसी कला में सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने इमरान के घर में घुसकर उसकी पत्नी फिरदौस को चाकू मारकर घायल कर दिया, जबकि पांच वर्षीय बच्ची का शव पानी के टैंक में मिला। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बसंल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थाल का निरीक्षण किया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा घायल फिरदौस और बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया। फिरदौस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिंक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.