मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति ने नगर के शिव चौक पर हजारों श्याम प्रेमी श्री खाटू श्याम जी के श्याम फाल्गुन महोत्सव मानने को एकत्र हुए। सभी के हाथों में श्री खाटू श्याम जी के निशान (धर्म ध्वजा) लहरा रही थी। गुरुवार को निशान यात्रा में प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, विशाल गर्ग एवं समिति के सभी सदस्यों द्वारा धारण किए गये ध्वज की पूजा अर्चना व भगवान श्याम की आरती करने के साथ ही निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। शिव चौक से निशान यात्रा धूमधाम से प्रारंभ होकर झांसी की रानी चौक, मालवीय चौक से भोपा पुल होकर गौशाला रोड से पीठ बाजार बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यहां पर हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.