मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र के गांव बरला के मोहल्ला रामनगर में उस समय दहशत फैल गई जब रविवार देर रात एक अज्ञात जानवर ने घेर में बंधे पशुओं पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार जान आलम पुत्र सम्सू के घेर में दो बैल और एक गाय बंधी हुई थी। रात के अंधेरे में अचानक किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बैल की गर्दन पर पंजों के निशान मिले।सोमवार सुबह जब परिवार के लोग घेर पर पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की खबर फैलते ही गांव में भय और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों को आशंका है कि यह हमला किसी जंगली जानवर, जैसे तेंदुआ या लकड़बग्घा द्वारा किया गया हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.