मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर। रविवार देर रात कुतुबपुर नहर पुल के समीप लूट की योजना बना रहे आठ बदमाशों के साथ मीरापुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि मौके से भाग रहे 6 को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों पर लूट, डकैती व चोरी जैसे एक-एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मीरापुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि कुतुबपुर नहर झाल के पास कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव शर्मा पुलिसबल के साथ पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस ने घायल दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.