मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर रेलवे के लोहे पुल के समीप अनियंत्रित होकर कार पिलर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव दादरी निवासी सतीश के लड़के निशांत की बारात खतौली थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव में गई थी। चढ़त के बाद दादरी निवासी उत्तम कुमार पुत्र सुभाष जो लखनऊ में पुलिसकर्मी है अपनी गाड़ी से गांव निवासी कपिल पुत्र ओमपाल और श्याम सुंदर पुत्र रफल सिंह के साथ गंगनहर पटरी से होते हुए घर वापस लौट रहा था। रेलवे के लोहे पुल के समीप पहुंचे तो कार चला रहे उत्तम का संतुलन बिगड़ गया और कार पिलर से टकरा गई। हादसे में श्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.