मुजफ्फर नगर, जून 20 -- मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह जून-2026 की बैठक जूम एप के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में डीएम द्वारा शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड़ के बारे में एवं ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार विमर्श करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम ने जनपद में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस विभाग, नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा से पूर्व मार्गों पर बने अवैध कटों को बन्द कराने, प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ किये जाने एवं मार्गों के किनारे झाड़ियों की सफाई कराने को कहा।सड़क यह भी पढ़ें- सड़कों से अनाधिकृत होर्डिंग्स एवं अतिक्...