वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी। छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया की साप्ताहिक वरुणा संध्या में मुजफरपुर से आए सुबल सब्यसाची ने शास्त्रीय गायन किया। शनिवार को कैंटोनमेंट स्थित नेहरू पार्क में उन्होंने राग तिलक कामोद के सधे हुए सुर लगाए। उनके साथ तबला पर श्रीकांत मिश्रा, हारमोनियम पर अश्वनी सिंह, तानपुरा पर सबल निवास ने साथ दिया। कलाकारों को प्रमाण पत्र सोसाइटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने प्रदान किया। संचालन तनुज कुमार वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन परिषद के अभियंता सचिन कुमार श्रीवास्तव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.