मुचराइडीह के जंगल में छापेमारी, अवैध कोयला जब्त
धनबाद, जून 3 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा थाना क्षेत्र के मुचराइडीह जंगल में अवैध कोयला खनन एवं भंडारण के खिलाफ सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार हाइवा कोयला जब्त किया। जब्त किए गए कोयले को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बीसीसीएल प्रबंधन के हवाले कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कोयला खनन और तस्करी की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने मुचराइडीह जंगल में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध रूप से खनन एवं भंडारित किए गए कोयले का पता चला, जिसके बाद चार हाइवा कोयला जब्त कर लिया गया। यह भी पढ़ें- कुइया में अवैध कोयला खदानों पर छापेमारी, आधा दर्जन मुहाने बंद अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.