औरैया, अप्रैल 17 -- अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर-अजीतमल को जोड़ने वाली व्यस्त मुग़ल रोड इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। सड़क पर दो स्थानों पर बड़ी मात्रा में फैली मोरम से हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। एसडीएम आवास के पास सड़क पर बिखरी मोरम के कारण आए दिन वाहन चालक संतुलन खो रहे हैं। स्थानीय निवासी रामकिशोर ने बताया कि अचानक गाड़ी फिसल जाती है, कई बार खुद गिरते-गिरते बचा हूं। वहीं राजेश यादव का कहना है कि सुबह-शाम इस रास्ते से निकलना खतरे से खाली नहीं है, खासकर बाइक वालों के लिए। अजीतमल तिराहे पर सब्जी दुकानों के सामने भी यही स्थिति बनी हुई है। दुकानदार मुकेश गुप्ता ने बताया कि ग्राहक भी डरते-डरते आते हैं, कई लोग गिर चुके हैं। वहीं राहगीर सीमा देवी ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.