फतेहपुर, मार्च 3 -- जहानाबाद। कानपुर के थाना सजेती क्षेत्र के भदवारा निवासी 22 वर्षीय दीपक और 19 वर्षीय बीनू बाइक से जहानाबाद की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे मुगल मार्ग हाईवे पर एक ढाबे के पास पहुंचे, सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। पुलिस पहुंची और दोनों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डाक्टर ने उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...