नई दिल्ली, मार्च 5 -- भारतीय ज्वैलरी की दुनिया बहुत रंगीन और समृद्ध रही है। हर गहने के पीछे एक कहानी, एक परंपरा और एक खास पहचान जुड़ी होती है। उन्हीं में से एक बेहद लोकप्रिय ईयररिंग डिजाइन है चांदबाली। यह अपने खूबसूरत आधे चांद जैसे आकार और बारीक कारीगरी के लिए जानी जाती है। चांदबाली अपने शाही और पारंपरिक लुक की वजह से खास मौकों पर पहनी जाती है और महिलाओं की खूबसूरती को और निखार देती है। समय के साथ इसके डिजाइन में कई बदलाव आए हैं, लेकिन इसकी पारंपरिक खूबसूरती आज भी वैसी ही बनी हुई है। चलिए जानते हैं कि इस बेहद पॉपुलर और शाही ज्वेलरी के खूबसूरत इतिहास को।भारतीय पारंपरिक ज्वैलरी में चांदबाली की खास जगह भारतीय संस्कृति में गहनों का बहुत महत्व रहा है। हर गहना सिर्फ सजावट के लिए नहीं होता, बल्कि उसके पीछे एक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान भी जुड़ी ...