नई दिल्ली, मई 13 -- फिल्म मुगल ए आजम बनाने के लिए के आसिफ ने अपना सब कुछ लगा दिया था फिर चाहे फिल्म के एक गाने के लिए पूरा शीशमहल बनवाना हो या अपनी जिंदगी के 10 साल देना। इसी बीच तानसेन के गाए गाने को सलीम और अनारकली पर फिल्माया जाना था, लेकिन सवाल ये खड़ा हो गया कि अब ये गाना गाएगा कौन। इस पर जवाब आया कि अगर तब ये गाना तानसेन ने गाया था तो आज के तानसेन को ये गाना गाना होगा और तब के तानसेन थे उस्ताद बड़े गुलाम अली खान साहब।उस्ताद ने गाने से कर दिया था मना के आसिफ और म्यूजिक डायरेक्टर नौशाद पहुंचे गुलाम अली के घर, लेकिन उन्होंने गाने से मना कर दिया। वह बोले ना पहले गाया था और ना आज गाऊंगा। इस पर के आसिफ ने कहा कि उस्ताद साहब गाना तो आपको ही पड़ेगा। यह भी पढ़ें- 1981 की इस ब्लॉकबस्टर मूवी के बाद राकेश बेदी को मिली थीं जान से मारने की धमकिया...