मुगलों ने शिवाजी को चूहा कहा था, आज युवाओं को 'कॉकरोच' कहा जा रहा: उद्धव ठाकरे
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को जेन-जी और खासकर 'कॉकरोच' की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आज की नई पीढ़ी को कॉकरोच कहकर खारिज किया जा रहा है, ठीक उसी तरह मुगलों ने भी मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को चूहा कहा था। मुंबई में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 13 से 28 वर्ष की आयु वाले जिस वर्ग को कॉकरोच कहकर अपमानित किया गया, वे वास्तव में जेन-जी श्रेणी के युवा हैं। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भी केवल 17 वर्ष के थे जब उन्होंने तोरणा किला जीता था और संत ज्ञानेश्वर ने भी बेहद कम उम्र में ज्ञानेश्वरी की रचना की थी। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, "जिन्हें कॉकरोच कहकर अपमानित किया गया, वे उसी वर्ग से आते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.