चंदौली, अप्रैल 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता । पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उक्त कार्रवाई कार्य के प्रति लापरवाही, सूचना देने में देरी और मामलों के निस्तारण में ढिलाई बरतने के आरोप में की गई है।विभागीय जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में शराब की दुकान बंद होने के बाद भी अवैध बिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोप है कि इस मामले में प्रभारी निरीक्षक द्वारा समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। वही इसी दिन देर रात क्षेत्र में एक लूट की घटना भी सामने आई, लेकिन इस गंभीर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को कोतवाल ने समय से नहीं दी।अगले दिन तक सूचना न पहुंचने और घटना के खुलासे में भी सुस्ती बरतने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.