चंदौली, सितम्बर 1 -- चंदौली, संवाददाता । पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो एवं ऑडियो का संज्ञान लेते हुए मुगलसराय प्रभारी रहे उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह और चकरघट्टा थाने के मुख्य आरक्षी सुरेंद्र यादव को निलम्बित कर विभागीय जांच की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में खलबली मची है। उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह पर आरोप है कि एक प्रकरण में पैरवी के लिए थाना मुगलसराय जाने पर उनके साथ थाना प्रभारी ने कथित रूप से गाली-गलौच, अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की गई। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से प्रकरण संज्ञान में आया। इसपर एसपी ने प्रभारी मुगलसराय को लाइन हाजिर कर दिया था। अब प्रकरण में प्राथमिक जांच के बाद प्रभारी मुगलसराय को निलंबत कर दिया। निलम्बित किया गया है। इस क्र...