फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित पथवारी मंदिर का इतिहास मुगल काल से पूर्व होने का दावा किया जाता है।यहां पर नवरात्रों में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता है। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रहती है।यहां माता की चौकी और जागरण आयोजित किया जाता है। इसके अलावा नवरात्र के अंतिम दिन भंडारा भी किया जाता है। ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले लोगों की इस मंदिर की विशेष आस्था है। पथवारी मंदिर के सेवादार बताते हैं कि मान्यता है कि जहांगीर के सिपहसालार सैयद मुर्तजा खां फरीद बुखारी ने एक युद्ध के दौरान फरीदाबाद में डेरा डाला था। इस दौरान पथवारी देवी ने उन्हें सपने में दर्शन दिए। सुबह वह अपने सैनिकों के साथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे और इस मंदिर का भव्य निर्माण कराने के लिए धन दिया। जानकारों के अनुसार वह कई बार पथवारी माता मंदिर में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.