मुगमा में मालगाड़ी बेपटरी, राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित
धनबाद, जून 24 -- हावड़ा-नई दिल्ली रेलखंड पर कुमारधुबी-धनबाद के बीच मुगमा स्टेशन पर मंगलवार की शाम एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के पीछे लगे इंजन सहित तीन वैगन पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद अप लाइन पर आधा घंटा के लिए ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। हावड़ा और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस करीब आधे-आधे घंटे की देरी से धनबाद स्टेशन पहुंचीं। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर फंसी रहीं। इधर, ट्रेन लेट होने से धनबाद स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। धनबाद की ओर आ रही मालगाड़ी मुगमा स्टेशन पर दूसरे लूप लाइन से खुली ही थी कि अचानक तेज आवाज के साथ प्वाइंट नंबर 23 ए और 22 बी के बीच मालगाड़ी का पिछला इंजन का दो पहिए बेपटरी हो गए। यह भी पढ़ें- न्यू जलपाईगुड़ी-आनंदविहार एक्सप्रेस करीब साढ़े सात घंटे देरी से चली, यात्री रहे परेशान इंजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.