प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- विश्व ओरल हेल्थ डे के अवसर पर शुक्रवार को सीएचसी गौरा में मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरेंद्र त्रिपाठी ने मरीजों को मुख एवं दंत रोगों के बारे में बताया। डॉ. त्रिपाठी ने लोगों को मुख और दांतों को स्वस्थ रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मुख और दांत कई बीमारियों से बचाव में सहायक होते हैं। इस दौरान उन्होंने दांत साफ करने के सही तरीकों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त डॉ. त्रिपाठी ने बीड़ी, गुटखा और तंबाकू, केमिकलयुक्त पेय पदार्थों जैसे उत्पादों के सेवन से बचने की सलाह दी, जो मुख स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इस कार्यक्रम में दंत सहायक नवीन वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कुल 40 रोगियों को परामर्श प्रदान किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं भी दी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.