मुख्य हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बरेली, जून 19 -- संजयनगर में अर्जुन मौर्य नाम के युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। एसएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि सोमवार रात संजयनगर में गोसाई गौटिया निवासी डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अर्जुन के पिता राकेश मौर्य की तहरीर पर मोहल्ले के ही अर्पित मौर्य उर्फ पहाड़ी, कपिल और कुश के खिलाफ बारादरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। बुधवार देर रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि हत्या में वांछित अर्पित और कुश हरूनगला रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.