बरेली, अप्रैल 9 -- एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के चर्चित मामले में 50 हजार रुपये के इनामी साजिशकर्ता और उसके भाई ने बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद दोनों का पुलिस लाइन अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके पश्चात उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह सरेंडर प्लांट कर्मचारी के साथ मारपीट के एक अन्य मामले में किया गया, जिसमें मूसाझाग थाने में 25 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। प्रकरण में हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभय प्रताप सिंह समेत उसके पांचों भाइयों को आरोपी बनाया गया है। दरअसल, दातागंज कोतवाली क्षेत्र के अरैला मोहल्ला वार्ड नंबर चार निवासी राहुल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि चार दिसंबर 2025 को प्लांट परिसर में राजेश सिंह के बेटे अजय प्रताप सिंह, केशव सि...