मुख्य सड़क पर विशाल पेड़ गिरने से घंटों ठप रहा यातायात
अररिया, जून 1 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत कोठीहाट चौहान टोला के समीप एबीसी मेन केनाल बड़ी नहर सड़क पर सोमवार की अहले सुबह एक पुराना विशाल पेड़ अचानक गिर जाने से कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा। यह सड़क भारत-नेपाल सीमा को अररिया से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण शाखा सड़क है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।
घटना का विवरण पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय सड़क अवरुद्ध होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का प्रयास घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से पेड़ को काटकर सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.